वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 20 -- भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर 21 सदस्यीय कमेटी की घोषणा कर दी है। चुनिंदा पुराने चेहरों को छोड़कर कमेटी में नए चेहरों को शामिल किया गया है। कमेटी महिला सदस्यों के साथ सिख और सिंधी समुदाय के सदस्य को भी स्थान मिला है। महानगर अध्यक्ष की नई कार्यकारिणी में वरुण चौरसिया, संतोष शुक्ला, पवन यादव, रणविजय शाही, मनीष जैन, रणविजय सिंह मुन्ना, अमृत लाल भारती व श्वेता श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अच्युतानंद शाही, समरेंदु कुमार सिंह व मनोज अग्रहरी को महामंत्री बनाया गया है। लंबे इंतजार के बाद बुधवार की रात भाजपा गोरखपुर महानगर इकाई की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। इसी क्रम में सत्यम साहनी, आनंद अग्रहरी, जगनैन सिंह नीटू, उषा चौहान, प्रेमनाथ शुक...