नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- गोरखपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर गोरखपुर में बड़ी तैयारी की गई है। इसके चलते शहर में भीषण जाम की आशंका को देखते हुए कई इलाकों में सुबह 7 बजे से रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संबंधित क्षेत्रों के स्कूलों को शिक्षण कार्य स्थगित रखने या विद्यालय बंद करने का निर्णय लेने की सलाह दी गई है। विभाग ने अभिभावकों को समय से सूचना देने के निर्देश भी दिए हैं। बुधवार को एमपी इंटर कॉलेज में जनसभा के बाद काली मंदिर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक पदयात्रा प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में शहर की मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता...