गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। राप्ती नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवारों में कोहराम मच गया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के समीप शुक्रवार को नहाने गए तीनों छात्रों का शव शनिवार को टीम ने बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।सूचना मिलते ही मजनू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया।मिली यह भी पढ़ें- राप्ती में नहाने गए चार दोस्तों में तीन डूबे, तलाश जानकारी के अनुसार बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19) पुत्र विनोद यादव, अभय उर्फ बंटी (18) पुत्र कृपा यादव और काजीपुर निवासी शिव साहनी (20) ...