गोरखपुर, मार्च 9 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-खजनी मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद खजनी के रुद्रपुर गांव में मातम का माहौल है।रुद्रपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार शर्मा का पुत्र साहब शर्मा अपने मित्र बबलू सिंह के पुत्र शनि सिंह के साथ रविवार रात करीब आठ बजे बुलेट मोटरसाइकिल से गोरखपुर-खजनी मार्ग पर धुवहां (छताई) के पास जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साहब शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शनि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंची और दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने साहब शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.