गोरखपुर, दिसम्बर 21 -- गोरखपुर के कृषि विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह के अनुसार वर्तमान शीतलहर गेहूं के लिए नुकसानदेह नहीं है, लेकिन 21 से 25 दिन की फसल में हल्की सिंचाई करना जरूरी है। ध्यान रहे कि पानी ज्यादा न भरें, वरना फसल पीली पड़ सकती है और पैदावार कम हो जाएगी। खरपतवार खत्म करने के लिए यह सबसे अच्छा समय है, जिसके लिए आप क्लैडिनोफाप और कार्पेंटाजोंन जैसी दवाओं का सही मात्रा में छिड़काव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर बढ़त के लिए प्रति एकड़ 30 से 40 किलो यूरिया का इस्तेमाल करें या नैनो यूरिया का घोल बनाकर स्प्रे करें। आलू, टमाटर, प्याज और लहसुन जैसी फसलों को इस मौसम में झुलसा रोग से बचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए कार्बेन्डाजिम और मेंकोजेब के घोल का छिड़काव करें और अगर आलू की पत्तियां मुड़ने लगें तो घुलनशील उर्वरक 0:0:50 का प्रयोग करें। सरसों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.