हिन्दुस्तान संवाददाता, अक्टूबर 16 -- यूपी के गोरखपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात बदमाशों ने देर रात उसपर हमला कर दिया और हत्या कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़सरी में शुक्रवार की देर रात एक जूस विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना करीब रात दो बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, युवक दुकान बंद कर घर आया था। रात में अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण जुटे तो खून से लथपथ शव देखकर दहशत फैल गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर बांसगांव थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी कौड़ीराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.