गोरखपुर, जून 14 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जिंदापुर गांव में आबादी की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया। पुलिस मामले में धाराएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है। जिंदापुर निवासी जय हिन्द ने पीपीगंज थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 7 जून की रात करीब 11 बजे जमीन विवाद को लेकर प्रभात कुमार, विजय, अमित, कौशल किशोर, संध्या, देवदत्त, विराट समेत कई लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया。 यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं सहित पांच घायल मारपीट के आरोप पीड़ित के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई शंभूनाथ, भाभी निर्मला तथा परिवार के अन्य सदस...