वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 27 -- Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश् के गोरखपुर में सोमवार की सुबह-सुबह एक चार मंजिला मकान में आग लग गई। आग मकान के तीसरे तल पर लगी। आग की ऊंची लपटें और धुंआ देखकर पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रचंड आग की वजह से लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। चारों तरफ चीख-पुकार और भगदड़ की स्थिति थी। लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिशों में जुटी गई। आग लगने की ये घटना गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में हुई है। गोरखपुर के मिर्जापुर मोहल्ले के इस मकान में आग लगते ही लोग थर्ड फ्लोर से शोर मचाते हुए नीचे की ओर भागे। लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। आग देखकर आस-पड़ोस के लोग तत्काल ऐक्शन में आए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.