गया, मार्च 12 -- गया जंक्शन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन प्रहरी के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हत्या की नीयत से हमला कर फरार हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी अपराधियों को गोरखपुर से आईएसओजी टीम के हवाले कर दिया गया। रेल सूत्रों ने बताया कि गोरखपुर के एसओजी के सब इंस्पेक्टर राजमंगल सिंह ने गया आरपीएफ को बुधवार की देर शाम सूचना दी थी कि चार युवक रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे घायल कर चुके हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। इस मामले में 11 मार्च को रामगढ़ ताल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सूचना में यह भी बताया गया था कि सभी अपराधी ट्रेन संख्या 13010 डाउन दून एक्सप्रेस से बंगाल की ओर भाग रहे हैं।सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम ने...