गोरखपुर, सितम्बर 7 -- राजीव दत्त पांडेय गोरखपुर में राप्ती तट स्थित श्रीगोरक्ष घाट परिसर में गाजीबो का गुंबद गिरने की घटना के बाद नगर निगम ने परिसर में बने अन्य ढांचों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। नगर निगम की टीम ने सोमवार को श्रीराम एवं श्रीगोरक्ष घाट परिसर में स्थित अन्य गाजीबो और प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रवेश द्वार में हल्की दरार दिखाई दी। एहतियात के तौर पर नगर निगम ने संबंधित ढांचों के आसपास बैनर लगाकर लोगों से दूर रहने की अपील की है। नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर अधिशासी अभियंता अशोक भाटी ने सहायक अभियंता और अवर अभियंता के साथ राजघाट पहुंच कर श्रीगोरक्ष घाट और श्रीराम घाट गाजीबो और प्रवेश द्वार की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रवेश द्वार में हल्की दरार मिलने के बाद वहां लोगों की आवाजाही ...