नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- गोरखपुर प्रमुख संवाददाता। यूपी के गोरखपुर में छात्रसंघ चौराहे के पास खुले नाले में गिरकर एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई है। रविवार सुबह लोगों ने शव नाले में देखा। पुलिस ने शव निकालकर तलाशी ली तो जेब से आधार कार्ड और देशी शराब की एक शीशी मिली। युवक की पहचान सनीवेश कुमार (31) पुत्र तुलसी प्रसाद, निवासी लोहिया नगर वार्ड नंबर 13, सलेमपुर, देवरिया के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में मौत पानी में डूबने से होना पाया गया है। खुले नालों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी लापरवाही जारी है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 8:30 बजे शव मिलने की सूचना मिली थी। परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए देवरिया चले गए। घरवालों के मुताबिक युवक सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। मृतक के भाई व भतीजे ने बताया कि शराब पीने की आदत के क...