जमशेदपुर, जुलाई 23 -- गोईलकेरा। छह साल पहले घर छोड़कर भागे पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा के बोरोई गांव निवासी दुगा मारला उर्फ दोगे को हत्या के मामले में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 38 वर्षीय दुगा फिलहाल गोरखपुर की जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार, दुगा मारला वर्ष 2020 में अपनी बहन के घर सोनुवा प्रखंड के नुवागांव गया था। जहां से वह पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद दुगा का कोई पता नहीं चल सका। इधर, बुधवार को खबर आई कि दुगा मारला हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया है और उसे आजीवन कारावास की सजा हो गई है। गोरखपुर में अपर सत्र न्यायाधीश नितिन कुमार ठाकुर की अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रामप्रकाश सिंह के अनुसार, वादी गोविंद...