नई दिल्ली, जुलाई 14 -- यूपी में गोरखपुर में एक बार फिर गोलियां तड़तड़ाईं हैं। पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहा में सोमवार की देर रात एसटीएफ और पुलिस की टीम से हुए एनकाउंटर में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन को ढेर कर दिया गया है। मुठभेड़ में एक सिपाही को भी चोट लगी है। आजमगढ़ जिले के रहने वाले बदमाश पर बसपा नेता की हत्या के जुर्म में एडीजी वाराणसी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके साथ ही हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस कस्टडी से भागने समेत दस से ज्याद मुकदमे दर्ज थे। यूपी में पुलिस का शिकंजा बढ़ने के बाद रहमान गुजरात भाग गया था। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह को सूचना मिली कि आजमगढ़ के थाना ...