प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 11 -- यूपी में गोरखपुर के गोला इलाके में 8 अप्रैल की रात में गश्त के दौरान एक आरक्षी द्वारा बाबा भीमराव आंबेडकर के पोस्टर को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस घटना को संवेदनहीन और अनैतिक कृत्य मानते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) ने जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद संबंधित आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकरण में विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।जांच के बाद निलंबित गोला के बेवरी चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोस्टर को जलाने के मामले में थाने के सिपाही की भूमिका सामने आई है। जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई की जानकारी मिलत...