निज संवाददाता, सितम्बर 28 -- यूपी में एक बार फिर ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। सहजनवा-जगतबेला स्टेशन के बीच रविवार तड़के 3.40 बजे गाड़ी संख्या 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी से एक युवक का सिर फूट गया। घटना के समय यात्री युवक सो रहा था। खिड़की खुली होने से पत्थर उसके सिर पर लगा। आनन-फानन में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उसका उपचार कराया गया। उसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। वहीं, आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने पत्थर फेंकने वाले की तलाश में जुटी हैं। गौरतलब है कि ट्रेन पर पथराव की घटना इससे पहले भी सामने आई है। दिल्ली का रहने वाला युवक फैजान अमृत भारत एक्सप्रेस से दिल्ली से सीतामढ़ी जा रहा था। वह कोच संख्या 8 के 42 नंबर बर्थ पर सो रहा था। रविवार तड़के खिड़की के रास्ते एक पत्थर उसे आकर लगा। इसके बाद किसी यात्री ने गोरखपुर र...