गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 01079/01080 मुम्बई-गोरखपुर स्पेशल का संचलन 62 फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 01079 मुम्बई-गोरखपुर स्पेशल 15 मई से 15 जुलाई तक प्रतिदिन मुम्बई से रात 10.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 01080 गोरखपुर-मुम्बई स्पेशल 17 मई से 17 जुलाई तक प्रतिदिन गोरखपुर से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन देर रात 12.40 बजे मुम्बई पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...