गोरखपुर, जुलाई 7 -- गोरखपुर। गोंडा-बुढ़वल तीसरी लाइन के एनआई को लेकर यातायात ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त जबकि कुछ को शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजिनेट किया गया है। सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर से 12 जुलाई, को चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी पैसेंजर, 75108 गोंडा-नकहा जंगल डेमू और नकहा जंगल से 75115 नकहा जंगल-नौतनवा डेमू निरस्त रहेगी। इसी तरह नौतनवा से 13 जुलाई को चलने वाली 75116 नौतनवा-गोरखपुर डेमू, गोरखपुर एवं बढ़नी से 75117/75118 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर डेमू, गोरखपुर से चलने वाली 75106 गोरखपुर-थावे डेमू निरस्त रहेगी। इसी तरह थावे से 14 जुलाई को चलने वाली 75104 थावे-छपरा डेमू और छपरा से 75101 छपरा-औंड़िहार डेमू निरस्त रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...