शिवम सिंह, मार्च 7 -- Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिन हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पुलिस को लगातार नजर रखनी थी, उनमें से शहर के 32 हिस्ट्रीशीटर अब खुद पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। इसका खुलासा यक्ष एप पर पुलिस सत्यापन में हुआ है। पुलिस को उनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। वे हिस्ट्रीशीटर अपने दर्ज पते पर नहीं रह रहे हैं और कई के बारे में यह भी स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत हो चुकी है या वे अभी जिंदा हैं। दिक्कत यह है कि जब तक की हिस्ट्रीशीटर की मौत की पुष्टि न हो जाए तक तक हिस्ट्रीशीट नष्ट नहीं की जा सकती है। यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ का महिला थानेदार फार्मूला टूटा, 140 थानों में सिर्फ एक पर तैनाती पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन सभी हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट उनके आपराधिक गतिव...