सिद्धार्थ, जनवरी 31 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्रामीणों ने गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस-वे में किसानों की जमीन का अधिग्रहण करते समय मुआवजा उस सर्किल रेट के अनुसार देने की मांग की है जिस सर्किल रेट से स्टांप ड्यूटी ली जाए। फ्यूचर ऑफ इंडिया के संस्थापक मजहर आजाद ने इस संदर्भ में सीएम को पत्र भी लिखा है। सीएम को पत्र भेजकर कहा है कि प्रदेश को विकास की गति देने के लिए गोरखपुर से पानीपत के लिए छह लेन का एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित है। इस एक्सप्रेस-वे के बीच लगभग 22 जिले आ रहे हैं। इन जिलों में जिन किसानों की भूमि आ रही है सरकार उस जमीन के सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दे रही है, जो हर किसान को सहर्ष स्वीकार है, लेकिन इस एक्सप्रेस-वे में कुछ ऐसी भी जमीनें जा रही हैं जो हाईवे पर है। चकमार्ग पर है। पीडब्ल्यूडी की सड़क पर है। बाग-मलिकान है, आ...