गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत पर नरियार में पत्थरबाजी, यात्रियों में अफरातफरी
मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26502) पर शनिवार की सुबह नरियार हॉल्ट के पास पत्थरबाजी की गई। रेल लाइन के किनारे खड़े लड़कों ने पत्थर चलाया। इसमें कोच नंबर सी-7 औ सी-2 की खिड़की का कांच टूट गया। पत्थरबाजी से कोच के अंदर बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। संयोग रहा कि इसमें यात्री को चोट नहीं आयी。
मामला दर्ज मामले में बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें अज्ञात को आरोपित किया गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंचने के बाद ट्रेन की जांच की गई। आरपीएफ के अधिकारी ने कोच संख्या सी-7 की सीट संख्या 38 व 39 पर बैठे यात्री से भी पूछताछ की। साथ ही यात्रियों का वीडियो भी बनाया है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे के आसपास ट्रेन मोतीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.