जौनपुर, दिसम्बर 26 -- जौनपुर, संवाददाता। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धीकपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबॉल तथा खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। क्रिड़ाधिकारी चंदन सिंह ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव और विशेष अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चीफ वार्डन प्रो. अविनाश पार्रथिडेकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खो-खो के क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर को 14-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में आजमगढ़ ने प्रयागराज को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। तीसरे मैच में वाराणसी की टीम ने मुरादाबाद को 7-2 से शिकस्त दी, जबकि चौथे मैच में बस्ती ने मिर्जापुर को ए...