बलरामपुर, मार्च 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के सांसद राम शिरोमणि वर्मा की पहल पर जिले को बड़ी रेल सौगात मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लगातार मांग के बाद गोरखपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को गोरखपुर से चलकर तुलसीपुर, देवीपाटन, बलरामपुर सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी, जबकि वापसी बुधवार और रविवार को होगी।इस ट्रेन के संचालन से जिले के यात्रियों को दिल्ली आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। सांसद श्री वर्मा ने सदन में भी ट्रेनों के संचालन का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने इसे स्वीकृति दी। ट्रेन का मार्ग गोरखपुर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए गाजियाबाद और नई दिल्ली तक निर्धार...