आजमगढ़, मई 3 -- मार्टिनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र अमनावे गांव निवासी और गोरखपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अमरकांत सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह मार्टिनगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के बड़े भाई थे। लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से पत्नी मोहनी सिंह, पुत्री देवर्पिता सिंह एवं पुत्र देवर्ष सिंह समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। डाक्टर अमरकांत सिंह पूर्व में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय में सहायक शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। यह भी पढ़ें- गोरखपुर के डीआईओएस डॉ. अमरकांत का निधन उनके निधन से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर भाजपा नेता...