गोरखपुर, अगस्त 2 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस के प्रशासनिक और तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में गोरखपुर जोन ने बड़ा कदम उठाया है। डीजी गोरखपुर जोन के निर्देश पर शनिवार से जोन के सभी जिलों में 'पुलिस ऑटो ड्यूटी प्रबंधन प्रणाली' लागू कर दी गई। सॉफ्टवेयर आधारित इस व्यवस्था के जरिए अब थानों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का रोस्टर स्वतः तैयार होगा, ड्यूटी का आवंटन निष्पक्ष और रोटेशन के आधार पर किया जाएगा तथा पूरे जोन के थानों की ड्यूटी व्यवस्था की 24 घंटे लाइव निगरानी जोन, परिक्षेत्र और जिला स्तर के अधिकारी कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- गोरखपुर जोन में लागू हुआ ऑटोमैटिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम, अब सॉफ्टवेयर तय करेगा पुलिसकर्मियों की ड्यूटीप्रणाली की शुरुआत इस प्रणाली की शुरुआत सबसे पहले बलरामपुर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी। डीजी गो...