श्रावस्ती, अप्रैल 16 -- श्रावस्ती, संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गोरखपुर जोन में विजेता रही श्रावस्ती पुलिस की खो-खो टीम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश वार्षिक खेलकूद कैलेंडर वर्ष-2026 के तहत गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय कबड्डी, खो-खो कलस्टर प्रतियोगिता में श्रावस्ती पुलिस की खो-खो पुरुष टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीते। विजेता टीम को एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। एएसपी ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रावस्ती पुलिस टीम के कोच मुख्य आरक्षी रविंद्र यादव के निर्देशन में टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- मेरठ की बालिका बास्केटबॉल टीम ने राज्य चैंपियनशिप में जी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.