गोरखपुर जोन के एडीजी मुथा अशोक जैन डीजी पद पर पदोन्नत
गोरखपुर, जून 1 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी और गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर तैनात मुथा अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद पर पदोन्नति प्रदान किया है। इस संबंध में गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग-2 द्वारा सोमवार को आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मुथा अशोक जैन को एक जून 2026 से पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। मुथा अशोक जैन वर्तमान में गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मियों को एडवांस ट्रेनिंग,साइबर सुरक्षा के लिए हाईटेक सेंटर, यूपी DGP ने बताईं 10 प्राथमिकताएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.