संतकबीरनगर, दिसम्बर 1 -- कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के टेमा रहमत चौराहे पर रविवार की दोपहर पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें छुट्टा पशुओं की समस्या से अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए एक लिखित ज्ञापन सौंपा। गोरखपुर जा रहे कैबिनेट मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ओम प्रकाश राजभर रविवार दोपहर बाद जनपद के टेमा रहमत चौराहे पर पहुंचे। श्री राजभर का अब्दुल अजीम की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टेमा रहमत चौराहे पर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान चंगेरा मंगेरा निवासी उमंग प्रताप सिंह ने मंत्री को बताया कि गांव में कुछ छुट्टा पशु लगातार घूमते रहते हैं, जिससे ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.