गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर। जंक्शन पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का भू-तल शनिवार की सुबह 9 बजे से खोल दिया गया। पार्किंग शुरू होते ही यहां वाहनों की पार्किंग शुरू हो गई। हालांकि कार के लिए पार्किंग नहीं खुलने से अभी दिक्कत पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। कार से आने वाले इधर-अधर वाहन खड़ी करते दिखे। 4000 वर्ग मीटर में बने पार्किंग में एक साथ 700 से अधिक वाहन खड़े हो सकेंगे। इस पार्किंग में घंटे के हिसाब से शुल्क रखा गया है। शुल्क के लिए तीन स्लॉट बनाए गए हैं। पहला 0 से 6, दूसरा 6 से 12 और तीसरा 12 से 24 घंटे का। 24 घंटे के लिए बाइक का शुल्क 50 तो कार के लिए 120 रुपये देने होंगे। फिलहाल दो पहिया और तीन पहिया वाहनों की पार्किंग होगी। अगले महीने से कार पार्किंग भी शुरू हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...