मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर एनआई कार्य को लेकर 23 व 24 जनवरी को बभनान-परसा तिवारी-स्वामी नारायण छपिया के बीच परिचालन सीमित समय के लिए ठप रहेगा। इस वजह से रेलवे ने 32 ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था में बदलाव किया है। इसमें 13 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और पांच री-शेड्यूल करने का निर्णय लिया है। पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। इसके अनुसार 23 जनवरी को खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष, 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष, 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष, 12558 सप्तक्रांति, 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस और 13020...