सीवान, अगस्त 29 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। रेलवे प्रशासन की ओर से आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य की कमीशनिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के साथ तीन सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसको लेकर 30 अगस्त से चार सितंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी, जबकि कई का मार्ग बदला गया है। कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशन से ही समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रभावित ट्रेनें बताया गया है कि रूट पर संचालित गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी संख्या 55036 और सीवान-गोरखपुर कै...