गोरखपुर, मार्च 13 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त शुक्रवार की शाम 05 बजे किसान भाईयों के खाते में आ जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम की राजधानी गुवाहाटी से 18640 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने वाले हैं। इन धनराशि में से 87.39 करोड़ रुपये गोरखपुर के लाभार्थी किसानों को मिलेंगे। गोरक्षनगरी के किसानों को इस धनराशि का फरवरी से ही इंतजार था। अब जाकर उन्हें यह सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुवाहाटी में शुक्रवार की शाम गोरखपुर जनपद के 436957 किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये की योजना की 22 वीं किस्त स्थानांतरित करेंगे। इस कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार, महायोगी कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर समेत सभी ब्लॉक में कृषि विभाग प्रसारण कराएगा। इस प्रसारण समारोह में लाभार्थी किसान भाई भी क...