संवाददाता, अप्रैल 26 -- UP News: विरासत गलियारे में थवई के पुल के पास गुरुवार को हुए हादसों के तीसरे दिन शनिवार को समस्याएं जांचने मौके पर पहुंचे दो विभागों के अधिकारी एक-दूसरे के विभाग पर इल्जाम लगाने लगे। नगर निगम के जलकल विभाग लोक निर्माण के विभाग के अधिकारियों के एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोपों के बीच शोर सुनकर स्थानीय महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं और 15 दिन से पानी आपूर्ति बंद होने को लेकर उनसे सवाल करने लगीं। मौके पर मौजूद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने समस्या की जानकारी पर पानी का टैंकर भेजवाया और शाम तक नई पाइपलाइन से घरों का कनेक्शन जोड़ने का निर्देश दिया। इसके बाद कनेक्शन जोड़ने का काम शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी था। निरीक्षण के दौरान जलकल विभाग के एई राकेश यादव ने कहा कि पाइपलाइन डालने के बाद लोक निर्माण विभाग खोदाई क...