गोरखपुर के विकास का नया मॉडल बना गोड़धोइया नाला : योगी
गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में गोड़धोइया नाला पुनरोद्धार परियोजना केवल जल निकासी व्यवस्था नहीं, बल्कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने का एक मॉडल है। बरसात के दिनों में जिन मोहल्लों में एक घंटे की बारिश से जलभराव हो जाता था, वहां अब समुचित ड्रेनेज व्यवस्था विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 15 जून तक परियोजना का कार्य पूरा कर गोरखपुरवासियों को समर्पित कर दिया जाएगा, जिससे शहर के उत्तरी हिस्से की ढाई से पांच लाख आबादी सीधे लाभान्वित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी गंदे नाले में तब्दील हो चुका गोड़धोइया नाला अब आधुनिक जल निकासी प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह नाला जंगल क्षत्रधारी और अन्य क्षेत्रों से होते हुए रामगढ़ताल तक पहुंचने वाले गंदे पानी और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.