वाराणसी, सितम्बर 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कचहरी परिसर में शुक्रवार दोपहर मुकदमे की पैरवी के लिए पहुंची 19 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने उसे पहले पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। मूलरूप से देवरिया के मइल थाना क्षेत्र की युवती जन्म से ही परिवार के साथ महाराष्ट्र के पालघर जिले में रहती है। उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए पुराना पुल (सारनाथ) के निहाल राजभर से हुई थी। करीब दो साल पहले हुई पहचान के बाद दोनों प्रेम करने लगे थे। इधर, युवती शादी की जिद करने लगी थी। जबकि युवक के परिजन बाद में शादी की बात कह रहे थे। बीते दिनों युवती शादी की जिद पर अड़ गई और वह वाराणसी स्थित उ...