गोरखपुर, मार्च 21 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा (गोरखपुर)। झंगहा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रौलिया के गोहटा ताल के सामने शनिवार सुबह गोर्रा नदी के बंधे के किनारे जामुन के पेड़ से करीब 32 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों की सूचना पर झंगहा थानेदार अनूप सिंह, चौकी प्रभारी बोहाबार व गोबडौर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया है और शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...