प्रमुख संवाददाता, अगस्त 10 -- UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस और 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' का संदेश लेकर गोरखपुर की सड़कों पर करीब 2.5 किमी पैदल चलेंगे। नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक मुख्यमंत्री की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकलेगी। इस दौरान सीएम शहरवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान करेंगे। उधर, सीएम की पैदल यात्रा को देखते हुए नगर निगम ने पूरे मार्ग को सजाने-संवारने में ताकत झोंक दी है। तैयारियों के क्रम में रविवार को निगम परिसर से लेकर यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली प्रमुख प्रतिमाओं, चौराहों, रेलिंग को नगर निगम ने विशेष रूप से संवारा। सोमवार को सुबह 9 बजे रानी लक्ष्मीबाई की प...