गोरखपुर एम्स में नर्सिंग अधिकारी बनीं पूजा कश्यप, बढ़ाया क्षेत्र का मान
इटावा औरैया, जून 15 -- जसवंतनगर। चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज की बीएससी नर्सिंग की छात्रा पूजा कश्यप का चयन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में नर्सिंग अधिकारी पद पर हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की नर्सिंग भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने संस्थान और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। पूजा कश्यप की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि पूजा की सफलता उनके कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। विद्यार्थियों की उपलब्धियां ही किसी भी शैक्षणिक संस्थान की वास्तविक पहचान होती हैं और पूजा ने संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्था की निदेशक डॉ. रीमा मंडल ने पूजा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल है। कॉलेज के प्राचार्य, शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.