गोपालगंज, अप्रैल 15 -- थावे, एक संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोरखपुर और अलीपुरद्वार के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन थावे जंक्शन होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गोरखपुर-अलीपुरद्वार ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन कुल तीन फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से 18, 25 अप्रैल और 2 मई को तथा अलीपुरद्वार से 19, 26 अप्रैल और 3 मई को चलाई जाएगी। यह विशेष ट्रेन गोरखपुर से सुबह 10:05 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना और तमकुही रोड होते हुए दोपहर 1:05 बजे थावे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- छपरा-गोरखपुर-अलीपुरद्वार ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शु...