गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर में शुक्रवार सुबह 5:00 बजे से अलग-अलग क्षेत्र में दिक्कत आनी शुरू हो गई। जिसको लेकर करीब 10000 से अधिक घरों में बिजली का संकट खड़ा हो गया। सुबह होने के साथ ही लोगों के सामने पानी का भी संकट गहराने लगा। दरअसल शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे बारिश शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में फाल्ट की समस्या शुरू हो गई। राप्तीनगर उपकेंद्र के राम जानकी नगर फीडर से जुड़े शिवपुर कॉलोनी के दो सौ घरों की बिजली गुल हो गई। वही रुस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े बेतियाहाता दक्षिणी में बीते 10 घंटे से बिजली का संकट बना हुआ है इसके साथ ही बहुत ही उपेंद्र से जुड़े बिछिया फीडर के 4800 उपभोक्ताओं के घर की बिजली सुबह 7:40 पर गुल हो गई। मोहद्दीपुर में भी सुबह 5:00 बजे से बिजली की बिजली संकट से उपभोक्ता जूझते रहे। इसके अलावा यूनिवर्सिटी...