गोरखपुर, अगस्त 23 -- गोरखपुर प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर में तैनात एक सिपाही पर पहली पत्नी के जीवित रहते बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। सिपाही की पत्नी ने आरोप लगाया कि पति दूसरी महिला के साथ रहने लगे हैं और परिवार का खर्च देना भी बंद कर दिया है। इससे उनके 14 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे की स्कूल फीस जमा नहीं हो सकी और दोनों की पढ़ाई छूट गई। पत्नी ने मारपीट और अभद्रता का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने शनिवार रात सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के मिश्रपुरा निवासी बिंदू यादव (35) ने गोरखपुर एसएसपी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2010 में सुनील कुमार यादव से हुई थी। सुनील 2005-06 बैच के आरक्षी हैं और वर्तमान में गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र में ...