प्रयागराज, फरवरी 25 -- रेलवे ने हुब्बल्लि, मुजफ्फरपुर, दानापुर और गोरखपुर समेत अन्य जगहों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। वहीं, पहले से चल रही दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ा दिया है। 07315/16 हुब्बल्लि मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन छिवकी रेलवे स्टेशन होकर चलेगी। हुब्बल्लि से बुधवार चार मार्च और मुजफ्फरपुर से शनिवार सात मार्च को संचालित होगी। 09803/04 सोगरिया-दानापुर स्पेशल ट्रेन सोगरिया से एक मार्च को और दानापुर से तीन मार्च को संचालित होगी। यह ट्रेन भी छिवकी रेलवे स्टेशन होकर चलेगी। इसी तरह रामबाग से गोरखुपर होकर अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। रामबाग से स्पेशल 05140 शाम 6:05 बजे चलेगी और रात दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहां से खलीलाबाद, बस्ती, होते हुए अगले दिन 5:35 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या कैंट से सुबह 8:...