लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 27 -- कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई। उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा और कॉलेज के प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज मौजूद थे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का औपचारिक उद्घाटन किया गया। पहला मैच डीएचए लखीमपुर और वीपीएस हॉकी क्लब गोरखपुर के बीच खेला गया। गोरखपुर के खिलाड़ी सूर्यांश ने 25 वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 40वें मिनट में लखन भारद्वाज ने दूसरा फील्ड गोल किया। इस प्रकार गोरखपुर की टीम ने यह मुकाबला 2-0 से जीत लिया। दूसरा मैच सूरा हॉकी अकादमी कानपुर और बाबू श्रीश चंद्र हॉकी क्लब हरदोई के बीच खेला गया। हरदोई के खिलाड़ी राहुल ने 9वें मिनट में पहला गोल किया। 21वें मिनट में अंकित सिंह ...