गोरखपुर, जनवरी 24 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की रेल विहार फेज 3 शाखा का स्थापना दिवस 24 जनवरी को रेल विहार में उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रण विजय सिंह, पूर्व मुख्य परिचालन प्रबंधक एवं विशिष्ट अतिथि अमिय रमन, कार्यकारी अध्यक्ष भारत पेंशनर्स समाज द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शाखाध्यक्ष सुभाष चौधरी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। शाखमंत्री एके विश्वकर्मा द्वारा मंत्री रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।कार्यक्रम में लोक गायक राकेश श्रीवास्तव, आरपीएफ टीम द्वारा एवं शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन कुमार व उनकी पत्नी द्वारा युगल गीत तथा रेल विहार कालोनी के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर एवं ...