लखनऊ, अगस्त 4 -- राज्य सरकार ने मंगलवार को 13 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। गोरखपुर, बस्ती, बरेली व प्रयागराज में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है। बस्ती के मंडलायुक्त रहे अखिलेश सिंह के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था। यह भी पढ़ें- यूपी में 13 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदलेनए मंडलायुक्तों की नियुक्ति इंद्र विक्रम सिंह सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से गोरखपुर के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। वैभव श्रीवास्तव प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से बस्ती, शंभू कुमार प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से बरेली और डा. लोकेश एम सचिव लोक निर्माण विभाग से प्रयागराज के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। अनिल ढींगड़ा मंडलायुक...