कटिहार, फरवरी 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रविवार 15 फरवरी को जिले भर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक सजावट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शहर के गोरखनाथ मंदिर में इस बार विशेष सजावट की जा रही है। मंदिर परिसर में विद्युत झालरों, फूल-मालाओं और भव्य तोरणद्वार से अलौकिक वातावरण तैयार किया जा रहा है। मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, पेयजल और कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी दिन-रात तैयारियां चल रही हैं। महाशिवरात्रि पर बन रहा है शुभ योग महाशिवरात्रि को लेकर इस वर्ष विशेष शुभ योग बन रहा है, जिससे श्रद्धाल...