गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखनाथ मंदिर स्थित स्मृति भवन में माताओं ने मदर्स डे के अवसर पर योगाभ्यास किया। रविवार की सुबह मंदिर परिसर में मातृशक्ति निशुल्क योग कक्षा गोरखनाथ और मानसरोवर की बहनों ने मिलकर दिवस विशेष पर मातृत्व के कर्तव्यों के साथ योग अभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ लिया। प्रतिदिन योगाभ्यास करने वाली उपस्थित माताओं ने मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष योग सत्र में उत्साह पूर्वक सहभागिता दिखाई। सत्र का उद्देश्य शरीर और को स्वस्थ रखते हुए समाज ऊर्जा देना रहा। इस अवसर पर योग शिक्षिका लता मध्यान, रागिनी चौधरी, बेबी राखी, सीमा श्रीवास्तव, निशा सिंह, निशा गौड़, मीना सिंह, विभा, भावना आदि ने योगाभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- असर्फी ने मातृ दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया यह भी पढ़ें- शिक्षण संस्थाओं में मनाया मातृ दिवस यह भी प...