कटिहार, जनवरी 29 -- सालमारी, एक संवाददाता बाबा गोरखनाथ धाम आने वाले शिवभक्तों की सुविधा के लिए मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव द्वारा जिला पदाधिकारी को आवेदन दे कर मनिहारी गंगा घाट से बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर तक कांवरिया पथ निर्माण की मांग किये जाने पर। जिला पदाधिकारी उक्त मांगों को गंभीरता से लेते हुए पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आरिफ, कनीय अभियंता के साथ भविष्य में बनने वाली कांवरिया पथ जो मनिहारी गंगा घाट से बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर तक पथ निर्माण के लिए निरीक्षण करते हुए कहा की इसके बन जाने से कांवरियों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...