हल्द्वानी, मई 2 -- लालकुआं, संवाददाता। बाबा गोरखनाथ गोगा जी महाराज के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हवन-यज्ञ के साथ-साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में 14 वर्ष पूर्व स्थापित भगवान गोरखनाथ गोगा जी महाराज के स्थापना दिवस पर सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया था। पंडित मोहन चंद्र पांडे और मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी ने संयुक्त रूप से विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया। दोपहर बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और देर शाम तक प्रसाद वितरण का क्रम जारी रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक बनवारी लाल श्रीवास्तव, रामवती श्रीवास्तव, गौरव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.