गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के संरक्षण एवं महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ के उपनिदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्र के निर्देशन में महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ के पुस्तकालय एवं अथर्व पब्लिकेशन की ओर से पुस्तक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. पद्मजा सिंह कृत पुस्तक नाथपंथ का इतिहास पर विद्वानों ने गहन समीक्षा एवं विचार-विमर्श प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के डॉ. प्रत्यूष दुबे, प्राचीन इतिहास विभाग की डॉ. पद्मजा सिंह, गोरखवानी के पूर्व संपादक एवं साहित्यकार डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त रहे। मुख्य वक्ता डॉ. प्रत्यूष दुबे ने नाथ पंथ, नाथ साहित्य एवं उसके ऐतिहासिक विकास पर कहा कि गोरखनाथ का काल सामाजिक चुनौतियों के...