बागपत, मई 4 -- दाहा। राजस्थान के तिजारा विधानसभा से विधायक महंत बालकनाथ रविवार को श्री शिव गोरखनाथ आश्रम भगवानपुर नांगल पहुंचे। यहां नवनाथ मूर्ति प्रतिष्ठा व आठमान भंडारे के कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महंत बालकनाथ ने आश्रम में बाबा छोटूराम की समाधि पर पुष्प अर्पित कर मां दुर्गा के दर्शन किए। इसके बाद आश्रम में 11 मई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। विधायक बालकनाथ ने कहा कि 11 मई को नांगल आश्रम में नव नाथ मूर्ति प्रतिष्ठा व आठ मान भंडारे होगा। इसमें नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। बताया कि उनके कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियों और व्यवस्थाओं को देखा गया। उन्होंने बड़ौत सीओ अंशु जैन के साथ मैप द्वारा आश्रम में प्रवेश द्वार, हेलीपैड, सभास्थ...